तीर्थक्षेत्र कमेटी मुंबई कार्यालय में मुनि श्री १०८ अजितसागर जी महाराज का जी मंगल आगमन

तीर्थक्षेत्र कमेटी मुंबई कार्यालय में परमपूज्य मुनि श्री १०८ अजितसागर जी महाराज जी का मंगल आगमन

तीर्थक्षेत्र कमेटी की 125 वर्षीय गौरवशाली विरासत देखकर हर्षित हुए मुनिश्री १०८ अजितसागर जी महाराज

आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री १०८ अजितसागर जी महाराज, मुनि श्री १०८ निरागसागर जी महाराज एवं ऐलक श्री १०५ विवेकानंद जी महाराज ससंघ का मुंबई में धर्मप्रभावना विहार निरंतर चल रहा है। इस पावन अवसर पर मुनिसंघ श्री १००८ चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर भुलेश्वर में विराजमान रहे। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ससंघ का आशीर्वाद ग्रहण करने तीर्थक्षेत्र कमेटी के पूर्व मंत्री श्री खुशाल जैन (सीए) जैन तथा मुख्यप्रबंधक एवं जैन तीर्थवंदना के संपादक श्री उमानाथ दुबे पहुंचें, उन्होंने सविनय भाव से महाराजश्री का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए महाराज जी को तीर्थक्षेत्र कमेटी के मुंबई प्रधान कार्यालय में पधारने का निवेदन किया, जिसपर मुनिश्री ने सहर्ष स्वीकृति देते हुए अपनी प्रशंसा व्यक्त की साथ ही उन्होंने तीर्थक्षेत्र कमेटी में मुख्यप्रबंधक एवं जैन तीर्थवंदना के संपादक के रूप में करीब 58 वर्षों से निरंतर सेवाएँ दे रहे श्री उमानाथ दुबे के कार्यों की भूरी प्रशंसा करते हुए अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

अगले दिवस आहारचर्या संपन्न होने के पश्चात मुनि श्री १०८ अजितसागर जी महाराज हीराबाग स्थित भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रधान कार्यालय में पधारे। कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा चरण प्रक्षालन कर मुनिश्री का मंगल स्वागत किया गया। महाराज श्री ने तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का अवलोकन कर हर्ष व्यक्त किया । महाराजश्री ने कार्यालय में संचित 125 वर्षों के ऐतिहासिक दस्तावेज़ों, पत्रिकाओं एवं अब तक के अध्यक्षों के चित्रों का अवलोकन कर अभी तक कमेटी के बने सभी अध्यक्षों के कार्यकाल के बारे में प्रकाश डालते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष महोत्सव की जानकारी प्राप्त कर आयोजन हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर मुनिश्री के साथ सीए श्री संजयराजा जैन, श्री सुरजीत जैन, श्री रविन्द्र जैन, श्रीमती अर्चना जैन, श्री अनुज जैन हीराबाग धर्मशाला के प्रबंधक कैप्टन साहब सहित तीर्थक्षेत्र कमेटी के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी

दूसरा तल, हीराबाग, सी.पी. टैंक, मुम्बई-400004

www.tirthkshetracommittee.com | E-mai: tirthvandana4@gmail.com

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *