मध्यप्रदेश, हीरापुर के खेत में मिली प्राचीन जिन प्रतिमा

[vc_section section_padding=”uk-section-small” section_custom_media_type=”none” section_bottom_shape_divider=”” section_remove_top_padding=”true” dahz_id=”1536047788748-3b9b0490-98d3″][vc_row dahz_id=”1628584460060-c724c461-42d3″][vc_column dahz_id=”1628584460063-b1d102f0-4889″][vc_column_text css_animation=”uk-animation-slide-right-medium” delay_animation=”600″]

हीरापुर के खेत में मिली प्राचीन जिन प्रतिमा

दिनांक 30 नवंबर 2022 को शाम 5 बजे हीरापुर, मध्यप्रदेश में खेत की जुताई के दौरान खेत में प्राचीन जिन प्रतिमा मिली है। रैकवार समाज की मुलिया बाई रैकवार, लल्लू,, रमेश रैकवार और मोहन प्रजापति अपने खेत में कार्य कर रहे थे। जुताई के दौरान उन्हें पत्थर अटक रहा था। खेत से अलग करने के लिए रैकवार परिवार ने उसे बाहर निकाला तो वह एक जिन प्रतिमा थी। सूचना प्राप्त कर गांव के बहुत से लोग वहां एकत्रित हो गये। इस परिवार ने उसे पानी से साफ करके कहा वे हमेशा इसकी पूजा करेंगे, उन्हें देवता मिले हैं। किन्तु जब देखा कि यह तीर्थकर महावीर की प्रतिमा है तब जैन समाज ने उसे समाज को सौपने का निवेदन किया। पहले तो रैकवार परिवार प्रतिमादेने को तैयार नहीं हुआ, किन्तु उन्हीं की समाज के बुजुर्ग लोगों ने समझाया की यह तो महावीर की मूर्ति है वे लोग क्या करेंगे, तब रैकवार परिवार ने हीरापुर जैन समाज के श्री अभय जैन, श्री गुलाब चंद्र जैन, श्री ऋषभ जैन, श्री अमर चंद जैन, श्री राजू जैन, श्री पवन जैन, श्री सौरभ बड़े आदि को यह प्रतिमा सौंप दी।

उक्त जानकारी पंण्डित वीरेन्द्र कुमार जैन शास्त्री हीरापुर ने डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा को स्थानीय जैन मंदिर में स्थापित कर दिया गया है।
पाषाण की पद्मासन, कमलासनस्थ इस प्रतिमा के पादपीठ पर सिंह का लांछन है।

भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी
Bharatvarshiya Degmbar Jain Tirthkhetra Committee

[/vc_column_text][button button_text=”अधिक जानिए” alignment=”uk-text-center” dahz_id=”1552660011435-d899dc14-4403″ button_link=”#”][/vc_column][vc_column width=”1/6″ dahz_id=”1552660011521-26c1a9b9-274f”][/vc_column][/vc_row]


Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *